गयाजी : बिहार के शिक्षकों को पूर्ण वेतनमान सहित शिक्षक हित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर BRVAS गयाजी जिला इकाई ने अपनी आवाज जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने का अभियान तेज कर दिया है।
इसी क्रम में बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के माननीया विधायिका श्रीमती मनोरमा देवी जी एवं विधायक बीरेंद्र सिंह से प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर शिक्षकों की पूर्ण वेतनमान की प्रमुख मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल में BRVAS कार्यकारी जिला प्रभारी- पुरुषोत्तम जी , संयोजक- मनीष जी, सह संयोजक – मिलन जी, कार्यकारिणी सदस्य प्रेम जी रितिका रति एवं सदस्य प्रफुल्ल जी ,रामशरण जी ,गोविंदा जी, रागीब जी,सुनील जी सहित समस्त शिक्षक साथी उपस्थित रहें।
प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट रूप से कहा कि बिहार के शिक्षक लंबे समय से अपने अधिकारों और सम्मानजनक वेतनमान की मांग उठा रहे हैं। पूर्ण वेतनमान की मांग को अब हर जनप्रतिनिधि तक पहुंचाने और विधानसभा के माध्यम से शिक्षकों की आवाज मजबूती से उठाने की आवश्यकता है।

