बोधगया: बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) द्वारा नव-नियुक्त कर्मियों के लिए सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज होटल बुद्ध गौतम, बोधगया में किया गया। इस प्रशिक्षण द्वारा प्रतिभागियों में आत्मविश्वास बढ़ाने, सामुदायिक संस्थाओं की कार्य प्रणाली की समझ विकसित करने, क्षेत्रीय स्तर पर कार्यकुशलता सुदृढ़ करने तथा जीविका के सामुदायिक विकास मिशन में प्रभावी योगदान सुनिश्चित करने की दिशा का कार्य किया जा रहा है।
प्रशिक्षण में अरवल, जहानाबाद, गया एवं औरंगाबाद जिलों से आए कुल 38 प्रतिभागी शामिल हैं, जिनमें ऑफिस असिस्टेंट, जीविकोपजन विशेषज्ञ, एरिया कोऑर्डिनेटर एवं अकाउंटेंट सम्मिलित हैं।
प्रतिभागियों को जीविका द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी सहित स्वयं सहायता समूह की मूलभूत समझ प्रदान करना, बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लोकओएस पोर्टलके प्रयोग पर व्यावहारिक मार्गदर्शन देना, सटीक दस्तावेज़ीकरण एवं डिजिटल लेन-देन आदि है।
इस कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण अधिकारी श्री प्रवीण कुमार पाठक (औरंगाबाद) एवं श्री जयराम सिंह (गया) द्वारा मास्टर ट्रेनर के रूप में किया जा रहा है।
