हिजबुल मुजाहिदीन के पूर्व कमांडर जाकिर मूसा ने भारत के मुसलमानों शांति वार्ता पर धिक्कारते हुए कहा कि वो जिहाद में साथ नहीं दे रहे हैं। हाल ही में मूसा हिजबुल का साथ छोड़कर के अल-कायदा में शामिल हो गया है। मूसा ने ऑडियो जारी किया है जिसमे उसने कहा कि केवल कश्मीर तक है यह युद्ध नहीं है, क्योंकि पूरे देश में मुसलमानों के खिलाफ अत्याचार हो रहे हैं। मूसा ने कहा कि यह जंग इस्लाम और काफिरों के बीच है।
ऑडियो में मूसा की आवाज : पुलिस
भारत के मुसलमानों के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि हमारी मुस्लिम बहनों के साथ अत्याचार हो रहा है, लेकिन भारत के मुसलमान तब भी शांति की बात कर रहे हैं जो कि केवल एक बैगरत कौम ही कर सकती है।
वहीँ जम्मू-कश्मीर पुलिस ने माना है कि जो ऑडियो क्लिप जारी हुआ है उसमें आवाज मूसा की है। मूसा ने कहा कि देश में गौ सेवकों द्वारा मुस्लिमों को मारा जा रहा है, लेकिन तब भी देश के मुसलमान ऐसे लोगों के साथ खड़े नहीं हो रहे हैं, जोकि काफी शर्म की बात है।
मूसा ने भारत के मुसलमानों को चेतावनी देते हुए कहा कि अभी भी उनके पास वक्त है कि वो एक साथ खड़े होकर के जिहाद में शामिल हो वर्ना बहुत देर हो जाएगी। गौरक्षकों को उनकी औकात बताने का समय आ गया है। इस वक्त पूरा विश्व केवल एक धर्म यानि कि इस्लाम के खिलाफ है, जो बताता है कि यह कितना मजबूत धर्म है।