नई दिल्ली : भारत की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री पर फैसला आज आने की संभावना है। इलाहाबाद हाईकोर्ट आरुषि मर्डर के 9 साल 4 महीने और 26 दिन के बाद अपना फैसला देगा। देश के सभी लोगों को सकते में डालने वाली मर्डर मिस्ट्री में आज हाईकोर्ट ये तय करेगा कि निचली अदालत का फैसला सही है या नहीं। आज ये भी तय हो जाएगा कि आरुषि के माता-पिता राजेश और नुपुर तलवार की सज़ा बरकरार रहेगी या फिर वो जेल से छूट जाएंगे। हाईकोर्ट के दो जजों की बैंच आज आरुषि के माता-पिता की अपील पर फैसला सुनानी वाली है। डासना जेल में उम्रकैद की सज़ा काट रहे राजेश तलवार और नुपुर तलवार ने सीबीआई अदालत के फैसले के खिलाफ गुहार लगाई है। सीबीआई की अदालत राजेश और नुपुर तलवार को आरूषि-हेमराज मर्डर केस में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सज़ा सुना चुकी है।

AARUSHI TALWAR MURDER | Snapshot of Aarushi Talwar in her younger and happier days.

राजेश तलवार और नुपुर तलवार ने हाईकोर्ट से कहा है कि वो निर्दोष हैं, उन्होंने न तो अपनी बेटी का मर्डर किया और न ही नौकर हेमराज का। सीबीआई की विशेष अदालत ने आरुषि के माता पिता को 2013 में सज़ा सुनाई थी। इसी फैसले के खिलाफ तलवार दंपत्ति ने हाईकोर्ट में अर्जी दी है।