पूरा भारत गर्मी के चपेट में , दिल्ली में सात सालों का रिकॉर्ड टुटा

0
2403
-- Advertisements --

नई दिल्ली: भारत के कई राज्यों में इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी के कारण आम जनमानस परेशानी में है, जहाँ दिल्ली में मंगलवार को अधिकत्तम अपमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। भारत की राजधानी दिल्ली के पालम में मंगलवार को तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, बहिन महाराष्ट्र के अकोला में 44.8 जबकि मध्य प्रदेश के ग्वालियर में तो 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है । पश्चिमी उत्तर-प्रदेश ,ओडिशा और पंजाब के कुछ हिस्सों में भी शरीर को जला देने वाली चिलचिलाती धुप व् तेज गर्मी पड़ रही है।

आइये जानते हैं देश के कुछ हिस्सों में गर्मी का हाल…

1. दिल्ली में गर्मी ने 7 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

– सफदरगंज ऑब्जरवेट्री के प्रभारी आर. विशन के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार को 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। 2010 के बाद यह सबसे ज्यादा औसत तापमान है।
वहीँ दिल्ली के पालम क्षेत्र में 43.7 और लोधी रोड में 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, इस हफ्ते तापमान में कमी होने के आसार कम हैं ।
2. ओडिशा में पारा 44.5 डिग्री
– ओडिशा में लू और तेज गर्मी का दौर जारी है, यहां के बालंगीर में मंगलवार को पारा 44.5 डिग्री पर पहुंच गया तथा 10 जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।
– हालांकि, ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में गर्मी थोड़ी कम रही। यहां अधिकत्तम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
3. पश्चिमी उत्तरप्रदेश में गर्म हवाओं का दौर जारी
– पश्चिम उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। झांसी, आगरा, मेरठ में गर्म हवाओं का असर सबसे ज्यादा है।
– झांसी में मंगलवार को अधिकत्तम तापमान 43.8 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार यहाँ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
4. हरियाणा और पंजाब: नारनौल में पारा 44.8 डिग्री
– इन दोनों राज्यों में भी बाकी हिस्सों की तरह तेज गर्मी और गर्म हवाएं चल रही है। हरियाणा के नारनौल में मंगलवार को अधिकत्तम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया वहीँ हिसार में 44.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक लोगों को गर्मी से निजात
मिलने की उम्मीद कम है।
5. गुजरात का अहमदाबाद भी गर्मी के चपेट में है यहाँ का तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया , वहीँ राजस्थान का अजमेर शहर में भी 42.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है उसी तरह अकोला: 44.8,भावनगर: 44.2,चेन्नई: 42.2,ग्वालियर: 44.6 , भोपाल: 42.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है

-- Advertisements --