आईपीएल-10 के 44वें मुकाबले में पुणे सुपरजाएंट ने सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रनों से हरा दिया. रोमांचक मुकाबले में पुणे की जीत के हीरो रहे जयदेव उनादकत. उन्होंने हैट्रिक सहित 5 विकेट अपने नाम किए. मैच में पुणे ने पहले बैटिंग करते हुए 148 रन बनाए. जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद 9 विकेट पर 136 रन ही बना सकी. जब तक वॉर्नर और युवराज क्रीज पर थे, हैदराबाद जीतते दिख रही थी, लेकिन उनके आउट होने के बाद कोई भी बैट्समैन टिककर नहीं खेल सका.
पुणे के लिए बेन स्टोक्स ने भी 3 विकेट झटके. हैदराबाद को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रनों की दरकार थी. उसके चार विकेट शेष थे. लेकिन आखिरी ओवर लेकर आए पुणे के गेंदबाज जयदेव उनादकत ने हैट्रिक पूरी करते हुए इस ओवर में पुणे को एक भी रन नहीं लेने दिया.
टीमें इस प्रकार हैं:
सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वॉर्नर (कप्तान), शिखर धवन, केन विलियमसन, युवराज सिंह, मोइसेस हेनरीक्स, नमन ओझा (विकेट कीपर), राशिद खान, बिपुल शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, आशीष नेहरा
राइजिंग पुणे सुपरजाइंट : स्टीवन स्मिथ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, राहुल त्रिपाठी, मनोज तिवारी, एमएस धोनी (विकेट कीपर), बैन स्टोक्स, डैनियल क्रिश्चियन, वॉशिंगटन सुंदर, जयदेव उनादकट, शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर
