आईपीएल 10 के 38 वें मुकाबले में मुम्बई इंडियंस ने बेंगलुरु को 5 विकेट से हरा दिया , इससे पहले बेंगलुरु ने बल्लेवाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 162 रन बनाए थे जिसको मुम्बई इंडियन की टीम ने 5 विकेट शेष रहते हुए ही हासिल कर लिया !
मुम्बई की पारी…
मैन ऑफ द मैच रोहित शर्मा (नाबाद 56) की कप्तानी पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पांच विकेट से हराते हुए प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम होने का गौरव हासिल किया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा था। मुंबई ने इस लक्ष्य को एक गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने अपनी पारी की पहली ही गेंद पर पार्थिव पटेल का अहम विकेट खो दिया था। अनिकेत चौधरी ने उन्हें खाता भी नहीं खोलने दिया। पटेल के जाने के बाद जोस बटलर (33) और नीतीश राणा (27) ने टीम का स्कोर 61 तक पहुंचाया। लेकिन 70 के कुल स्कोर तक यह दोनों भी पवेलियन लौट चुके थे। इन दोनों को पवन नेगी ने आउट किया। केरन पोलार्ड (17) का युजवेंद्र चहल ने ट्रेविस हेड के हाथों कैच कराया।
