पटना : राजधानी पटना में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के महिला प्रकोष्ठ, बिहार की ओर से सावन मिलन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और डांस एवं नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं।

सावन की रिमझिम फुहारों में लहराया आंचल,
हर तरफ़ बिखरा ख़ुशियों का हसीन मंज़र।
गीत-संगीत और नृत्य की मद्धम धुन पर,
झूम उठा आज सावन का यह पावन अवसर।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार रहे।
उन्होंने सावन मिलन महोत्सव को महिलाओं के आपसी मेल-जोल और सांस्कृतिक उत्सव का महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने सफल आयोजन के लिए प्रदेश सदस्य महिला प्रकोष्ठ बिहार डॉ. स्मिता शर्मा को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर इमामगंज की विधायिका दीपिका कुमारी ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने महिलाओं को सावन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने और अपनी संस्कृति एवं परंपराओं को उत्साह के साथ मनाने का अवसर देते हैं।

संस्कृति की डोर से बंधी है हमारी पहचान,
परंपराओं को संजोकर हम बढ़ाते हैं मान।
एक-दूजे से मिलकर जब खिलते हैं चेहरे,
सज जाता है सावन का यह रूप महान।

डॉ. स्मिता शर्मा ने मुख्य अतिथि डॉ. अनिल कुमार, विधायिका दीपिका कुमारी एवं उपस्थित सभी अतिथियों का अभिनंदन और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सावन मिलन महोत्सव में महिलाओं की सहभागिता और उत्साह देखकर बेहद खुशी हुई।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से नृत्य कर सावन के उल्लास को जीवंत कर दिया। पूरे आयोजन में महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और माहौल उत्साह एवं उल्लास से भरा रहा। इस अवसर पर हम महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम देवी,गीता कुमारी, प्रदेश सचिव मुन्नी देवी,प्रदेश महासचिव राधा देवी, पूनम कुमारी ,पूनम सिंह तथा डा रहमत यूनुस सहीत सैकड़ो कि संख्या में महिला पार्टी सदस्य उपस्थित थे।