पटना: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सली हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के शहीद जवानों के शव को लेकर जा रहे ट्रक को बिहार के सीएम नीतीश कुमार के काफिले के कारण मंगलवार शाम पटना में रोक दिया गया। नीतीश कुमार पर विपक्ष के नेताओं ने शहीदों के पार्थिव शरीर के आने पर एयरपोर्ट पर बिहार के किसी मंत्री के न रहने का भी आरोप लगाया है।गौरतलब है कि जब शहीदों का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पर पहुंचा और उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही थी उसी वक्त नितीश कुमार एयरपोर्ट से साथ लगी हुई पथ बिहार राज्य पथ विकास प्राधिकरण के दफ्तर में प्राधिकरण का आठवां स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे. सवाल ये उठ रहे हैं आखिर मुख्यमंत्री को इतनी फुर्सत भी नहीं मिली कि चंद कदम पर स्थित पटना एयरपोर्ट जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दे सकें ?
आइये जानते हैं क्या हुआ ..
मंगलवार शाम सुकमा नक्सल हमले में शहीद हुए CRPF के जवानों का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट से लाया जा रहा था। उसी वक्त एयरपोर्ट के पास से नीतीश कुमार एक कार्यक्रम से होकर गुजर रहे थे। हमेशा की तरह रास्ते में सीएम के काफिले में कोई व्यवधान न पड़े इसलिए शहीदों के पार्थिव शरीर को ले जा रहे ट्रक को बीच रास्ते में रोक दिया गया।