नई दिल्ली: 8 राज्यों की 10 विधानसभा सीटों के चुनाव के नतीजे गुरुवार को घोषित कर दिए गए। भारतीय जनता पार्टी ने ने दिल्ली की राजौरी गार्डन सीट, मध्य प्रदेश की बांधवगढ़, हिमाचल की भोरंज, असम की धेमाजी, राजस्थान की धौलपुर और पर जीत दर्ज की। वहीं, कांग्रेस के खाते में भी 3 सीटें गईं। इनमें दो सीट कर्नाटक की और एक मध्य प्रदेश के भिंड जिले की अटेर शामिल है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश, असम, राजस्थान, कर्नाटक, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड में 9 अप्रैल को वोट डाले गए थे। वहीं, श्रीनगर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में हिंसा के बाद गुरुवार को फिर से 38 पोलिंग बूथ पर वोटिंग हुई। यहां 2.02% वोटिंग दर्ज हुई। .
आइये नजर डालते हैं चुनाव नतीजों पर
1 दिल्ली: आप की बुरी हार, भाजपा को 52% वोट
-राजौरी गार्डन उप चुनाव के नतीजे आम आदमी पार्टी के लिए अच्छे नहीं रहे । आप कैंडिडेट हरजीत सिंह अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। यह सीट भाजपा-अकाली गठबंधन के खाते में गई है। मनजिंदर सिंह सिरसा को कुल 78091 वोट में से 51.99 % वोट मिले।
– बिदित हो की यह सीट आप विधायक जरनैल सिंह के इस्तीफे से खाली हुई थी। जरनैल ने पंजाब में पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को लांबी सीट से चुनौती दी थी, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
2. मध्यप्रदेश: कांग्रेस की अटेर सीट पर जीत
– मध्यप्रदेश में उमरिया जिले की बांधवगढ़ और भिंड जिले की अटेर सीट के नतीजे भी आज आए। भारतीय जनता पार्टी को बांधवगढ़ और कांग्रेस को अटेर सीट पर जीत मिली।
– बांधवगढ़ से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी शिवनारायण सिंह ने जीत दर्ज की है। शिवनारायण ने कांग्रेस की सावित्री सिंह को 25,476 वोट से हराया। उधर, अटेर सीट पर कांटे की टक्कर रही। आखिर में कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे ने भाजपा के अरविंद सिंह भदौरिया को सिर्फ 857 वोटों से हराया।
3. हिमाचल प्रदेश में भाजपा जीती
– हिमाचल की भोरंज सीट पर भाजपा ने कब्जा किया। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अनिल धीमान ने यहां 24434 वोट के साथ जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस कैंडिडेट प्रमिला देवी को करीब 16 हजार वोट मिले।
4. राजस्थान में भाजपा की जीत
– राजस्थान की धौलपुर सीट भी भाजपा के खाते में गई। भाजपा की शोभारानी कुशवाह ने कांग्रेस के बनवारीलाल शर्मा को 38,648 वोटों से हरा दिया।
5. असम में भाजपा जीते
– असम की धेमाजी सीट पर भी भाजपा ने कब्जा किया। पार्टी कैंडिडेट रानोज पेंगु ने कांग्रेस के बाबुल सोनोवाल पर 9,285 वोट से जीत दर्ज की।
6. पश्चिम बंगाल में भाजपा का वोट शेयर बढ़ा
– पश्चिम बंगाल की कांठी साउथ सीट पर टीएमसी ने जीत ली है। टीएमसी की चंद्रिमा भट्टाचार्य ने इस सीट पर 42 हजार वोटों से जीत दर्ज की। पिछले चुनाव में इस सीट पर भाजपा को 9% वोट मिले थे, जो बढ़कर इस बार 30% हो गए। इस सीट पर भाजपा की तरफ से एसएम जाना मैदान में थे। वे दूसरे नंबर पर रहे।
7. कर्नाटक में लोगों ने कांग्रेस का साथ दिया
– कर्नाटक की नंजनगढ़ और गुंदलूपेट सीट कांग्रेस के खाते में गईं। नंजनगढ़ से केएन केशवमूर्ति ने 21,334 और गुंदलूपेट से एमसी मोहन कुमारी ने करीब 10,877 वोटों से जीत दर्ज की।
8. झारखंड में जेएमएम ने जीता चुनाव
-झारखंड की लिट्टीपाड़ा असेंबली उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के साइमन मरांडी ने जीत हासिल की। मरांडी ने भाजपा के हेमलाल मुर्मू को 12,643 वोट से हराया। इस सीट पर पहले भी जेएमएम का कब्जा था।
मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दिया
– नरेंद्र मोदी ने उपचुनावों में भाजपा को जीत मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोगों ने विकास और सुशासन की राजनीति में विश्वास जताया है, जिसके लिए वह लोगों को धन्यवाद देते हैं।
श्रीनगर की लोकसभा के 38 पोलिंग बूथ पर वोटिंग हुई
– श्रीनगर लोकसभा सीट के 38 पोलिंग बूथ पर गुरुवार को वोटिंग हुई है। बता दें कि इस सीट पर 9 अप्रैल को हिंसा हुई थी। यहां 7 फीसदी वोटिंग रही थी। इलेक्शन कमीशन ने इन पोलिंग बूथ पर फिर से वोटिंग कराने का फैसला लिया था।
कहां-कितनी हुई वोटिंग
– मध्य प्रदेश के भिंड जिले की अटेर में 60%, उमरिया जिले की बांधवगढ़ सीट पर 67% और दिल्ली की राजौरी गार्डन में 44% वोट पड़े थे।
– असम की धेमाजी सीट पर 67%, हिमाचल प्रदेश के भोरंज में 63%, वेस्ट बंगाल के कांठी में 80% वोटिंग हुई थी।
– जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर लोकसभा सीट पर हिंसा के बीच सिर्फ 7.14% वोट डाले गए। राजस्थान के धौलपुर में 77% वोटिंग हुई थी।
– कर्नाटक की नंजनगढ़ में 76% और गुंदलूपेट 78% वोटिंग हुई थी।
उपचुनाव: BJP ने 10 में से 5 सीटें जीती, MP का एक सीट कांग्रेस के खाते में
-- Advertisements --
-- Advertisements --